What is Worms in hindi?

Computer Worms in hindi:-

worm एक कंप्यूटर प्रोग्राम या वायरस होता है जो अपनी खुद की copy बना लेता है और दूसरे कंप्यूटर में spread हो जाता है।

worm भी virus की तरह ही समान होते है लेकिन worm स्वतन्त्र होते है इन्हें दूसरे कंप्यूटर में spread होने के लिए किसी person की आवश्यकता नही होती है बल्कि ये स्वयं ही दूसरे कंप्यूटर में फ़ैल जाता है। worms नेटवर्क का प्रयोग करके अपनी copy को दूसरे कंप्यूटरों में भेजता है।

worm नेटवर्क में e-mail, web page, तथा chat message के द्वारा आसानी से दूसरे कंप्यूटरों में फ़ैल जाते है।

Worm कंप्यूटर की बहुत ही crucial फाइलों को delete कर सकता है। Worm कंप्यूटर को धीमा कर देता है जिससे कंप्यूटर के प्रोग्राम काम करना बन्द कर देते है।

types of computer worms in hindi:-

कंप्यूटर worms निम्नलिखित प्रकार के होते है:-
1:-E-mail worm:- ये worm infect हुए ई-मेल message के कारण फैलते है।

2:- Internet Worms:- ये worm इंटरनेट में ऐसे कंप्यूटर को ढूंढते है जिनको infect किया जा सकता है। अगर ऐसे सिस्टम मिलते है तो यह उनको infect कर देता है।

3:- File sharing worm:- ये worm कंप्यूटर में ऐसे नाम से फोल्डर बनाकर save हो जाते है जिससे हमें शक भी नही होता है कि worm इस folder में स्टोर हो सकता है।

4:-IRC worm:- इस प्रकार के worm अन्य सिस्टम में message के द्वारा infected link भेज देते है। जिससे दूसरे सिस्टम में भी यह worm चले जाता है।

निवेदन:-अगर आपका किसी computer से सम्बंधित subjects को लेकर कोई सवाल या कोई topics है तो हमें बतायें हम उसको एक या दो दिन के अंदर यहाँ हिंदी में प्रकाशित करेंगे। तो देर किस बात की….

Leave a Comment