Mechanical Keyboard in Hindi – मैकेनिकल कीबोर्ड क्या है और इसके प्रकार

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Mechanical Keyboard in Hindi – मैकेनिकल कीबोर्ड क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:

Mechanical Keyboard in Hindi – मैकेनिकल कीबोर्ड क्या है?

Mechanical Keyboard एक विशेष प्रकार का कीबोर्ड होता है जिसमें प्रत्येक key (कुंजी) के नीचे एक रबर वाला स्विच लगा होता है। यह स्विच keys (कुंजी) को ऊपर और नीचे करने में मदद करता है।

दुसरे शब्दो में कहे तो “मैकेनिकल कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग यूजर के द्वारा कंप्यूटर को कुंजी (key) दबाकर इनपुट या कमांड देने के लिए किया जाता है।”

यह कंप्यूटर हार्डवेयर एक हिस्सा है जिसका उपयोग ज्यादातर ग्राफिक डिजाइनर, प्रोग्रामर और गेमर्स के द्वारा किया जाता है।

जब आप मैकेनिकल कीबोर्ड में किसी कुंजी (key) को दबाते है तो वह अपने आप उपर की तरफ आ जाती है। ऐसा रबर वाले स्विच की वजह से होता है जो कुंजी के नीचे लगी होती है।

मैकेनिकल कीबोर्ड का इस्तेमाल उन जगहों पर ज्यादा किया जाता है जहां पर तेज गति (speed) से टाइपिंग की जाती है जैसे :- ऑफिस , बैंक या अन्य स्थान।

यह एक लोकप्रिय कीबोर्ड है और यह बहुत ही सटीकता से अपने कामों को पूरा करता है। जब यूजर इन कीबोर्ड का उपयोग करता है तो इनमे से एक प्रकार की ध्वनि (noise) उतपन्न होती है।

यह कीबोर्ड उच्च गुणवत्ता (high quality) वाले होते है जो लम्बे समय तक चलते है। साधारण कीबोर्ड की तुलना मैकेनिकल कीबोर्ड काफी एडवांस और मॉडर्न होते है।

इस कीबोर्ड में LED लाइट भी होती है जो यूजर को एक अच्छा अनुभव प्रदान करती है। इन कीबोर्ड का आकार अन्य कीबोर्ड के समान ही होता है।


मैकेनिकल कीबोर्ड का चित्र

इसे भी पढ़े –

  • इनपुट डिवाइस क्या है और इसके प्रकार
  • मल्टीमीडिया कीबोर्ड क्या है?

Types of Mechanical Keyboard in Hindi – मैकेनिकल कीबोर्ड के प्रकार

इसके तीन प्रकार होते है:-

1- Linear switches (लीनियर स्विच)

यह एक प्रकार का मैकेनिकल कीबोर्ड है जिसका उपयोग ज्यादतर gamers के द्वारा गेम खेलने के लिए किया जाता है।

लीनियर स्विच कीबोर्ड बिना किसी समस्या के काम करता है और इसके साथ साथ यह कीबोर्ड काफी तेज होते है और इनका उपयोग करना काफी आसान होता है।

इस कीबोर्ड को gamers आसानी से नियत्रित (control) कर लेते है। लीनियर स्विच कीबोर्ड का उदहारण है :- Cherry MX Red.

2- Tactile switch (टैक्टिल स्विच)

Tactile switch कीबोर्ड लीनियर स्विच के समान होते है। इसका उपयोग उन स्थानों के ज्यादा किया जाता है जहां पर तेज गति (speed) से टाइपिंग की जाती है।

यह कीबोर्ड काफी तेज होते है क्योकि इनमे जो कुंजिया (keys) होती है उन्हें पूरा नीचे नहीं जाना पड़ता जिसके कारण समय की बचत हो जाती है। इसका सबसे लोकप्रिय उदहारण Cherry MX Brown है।

3- Clicky switch (क्लिकी स्विच)

यह कीबोर्ड tactile switches के समान होता है जो एक ही तरीके से काम करते है। दूसरे कीबोर्ड की तुलना में यह अधिक आवाज (noise) पैदा करते है।

इन कीबोर्ड का इस्तेमाल विशेष प्रकार के कार्यों को पूरा करने के लिए किया जाता है। इसका सबसे अच्छा उदहारण Cherry MX Blue .

Features of Mechanical Keyboard in Hindi – मैकेनिकल कीबोर्ड की विशेषताएं

1- मैकेनिकल कीबोर्ड काफी एडवांस और मॉडर्न होते है।

2- यह कीबोर्ड programmers और gamers के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है।

3- ये अन्य कीबोर्ड की तुलना में अधिक आवाज (noise) पैदा करते है।

4- इन कीबोर्ड में रबर वाले स्विच का उपयोग किया जाता है जो कुंजी (keys) को उपर निचे करने में मदद करती है।

5- इन कीबोर्ड में LED लाइट भी शामिल होती है।

Leave a Comment