लाइट पेन क्या है? – What is Light Pen in Hindi?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में What is Light Pen in Hindi (लाइट पेन क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Light Pen in Hindi – लाइट पेन क्या है?

  • लाइट पेन एक प्रकार की इनपुट डिवाइस है जिसका इस्तेमाल कंप्यूटर स्क्रीन पर मौजूद text को select करने, प्रोग्राम को open करने और चित्र बनाने के लिए किया जाता है.
  • दूसरे शब्दों में कहें तो, “लाइट पेन एक इनपुट डिवाइस है जो माउस की तरह कार्य करता है, जिस प्रकार माउस का इस्तेमाल कंप्यूटर स्क्रीन पर किया जाता है ठीक उसी प्रकार लाइट पेन का इस्तेमाल भी किया जाता है.”
  • Light Pen एक पॉइंटिंग डिवाइस है जिसका आकार एक पेन की तरह होता है। इस पेन से स्क्रीन पर टच करके click किया जाता है यह काम ठीक उसी तरह होता है जैसे हम स्क्रीन पर माउस ले जाकर click करते है.
  • लाइट पेन में एक एक बटन होता है जिसे दबाने पर यह पेन start (चालू) हो जाता है जिसके बाद यूजर इस पेन का उपयोग करके कंप्यूटर को कमांड या निर्देश दे सकता है।
  • आज के समय में Light Pen का इस्तेमाल नहीं किया जाता क्योंकि अब इसके स्थान पर touch screen (टच स्क्रीन) का इस्तेमाल किया जाता है.
  • पहले लाइट पेन का अविष्कार Ben Gurly ने 1959 में किया था.

Applications of Light Pen Hindi – लाइट पेन के अनुप्रयोग

Light Pen का प्रयोग बहुत सारें कार्यों को करने के लिए किया जाता है:-

1- लाइट पेन का इस्तेमाल text और चित्रों को हाईलाइट करने के लिए किया जाता है ताकि यूजर उन्हें आसानी से देख सके।

2- इसका इस्तेमाल कंप्यूटर की स्क्रीन पर चित्रों को बनाने के लिए किया जाता है।

3- यह कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने वाले टेक्स्ट को select करने और प्रोग्राम को open करने में मदद करता है।

4- लाइट पेन का उपयोग लोकेटर के रूप में किया जाता है।

5- इस पेन का इस्तेमाल text को edit करने के लिए किया जाता है।

Types of Light Pen in Hindi – लाइट पेन के प्रकार

लाइट पेन के चार प्रकार होते हैं :-

1- LED Light Pen (एलईडी लाइट पेन)

LED Light Pen एक प्रकार का लाइट पेन है जिसका इस्तेमाल करते वक़्त पेन से एक चमकीली लाइट (bright light) निकलती है। यह लाइट यूजर को एक अच्छा अनुभव प्रदान करती है।

2- Design Light Pen (डिज़ाइन लाइट पेन)

डिज़ाइन लाइट पेन का इस्तेमाल चित्रकारों के द्वारा कंप्यूटर स्क्रीन पर चित्र या डिज़ाइन बनाने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा यूजर अपनी इच्छा अनुसार स्क्रीन पर चित्रों को बना सकता है।

3- Battery Light Pen (बैटरी लाइट पेन)

यह एक मॉडर्न लाइट पेन है जिसमे बैटरी का उपयोग किया जाता है। यह बैटरी पेन को चलाने के लिए ऊर्जा प्रदान करती है। इसकी बैटरी बहुत लम्बे समय तक चलती है.

4- Corded Light Pen (कॉर्डेड लाइट पेन)

यह सबसे पुरानी light pen है, इसका इस्तेमाल स्कैनिंग के लिए किया जाता है. इस पेन में एक cord (रस्सी) का इस्तेमाल किया जाता है.

Advantages of Light Pen in Hindi – लाइट पेन के फायदे

इसके फायदे नीचे दिए गये हैं:-

1- User Experience (यूजर अनुभव)

माउस की तुलना में लाइट पेन यूजर को बेहतर अनुभव प्रदान करता है। क्योंकि इसके द्वारा यूजर कंप्यूटर स्क्रीन के साथ सीधे इंटरैक्ट कर सकता है।

2- Accurate (सटीक)

यह पेन सटीकता (accuracy) के साथ चीज़ो को select करते है। यूजर बड़ी आसानी से स्क्रीन पर प्रोग्राम , एप्लीकेशन का चयन कर सकता है।

3- Easy to Design (डिज़ाइन करने में आसान)

लाइट पेन यूजर को स्क्रीन पर चित्र और ग्राफ़िक्स बनाने की अनुमति देता है जबकि माउस में ये सुविधा नहीं होती। लाइट पेन की मदद से यूजर स्क्रीन या मॉनिटर पर डिजिटल पेंटिग कर सकता है और अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकता है।

4- Need Less Space (कम जगह की जरूरत)

लाइट पेन का आकार छोटा होता है जिसकी वजह से इसे रखने के लिए ज्यादा space (जगह) की आवश्यकता नहीं पड़ती।

5- Portable (वहनीय)

यह एक पोर्टेबल डिवाइस है जिसे कही पर भी आसानी से लेकर जाया जा सकता है।

6- Speed (गति)

लाइट पेन की speed (गति) बहुत अच्छी होती है जो तेज गति से कंप्यूटर स्क्रीन पर कार्य करता है।

7- Price (कीमत)

इसकी कीमत बहुत कम होती है. यह सस्ते में मिल जाता है.

8- Availability (उपलब्धता)

यह आसानी से मार्किट में मिल जाते है।

Disadvantages of Light Pen in Hindi – लाइट पेन के नुकसान

इसके नुकसान नीचे दिए गये हैं:-

1- लाइट पेन का इस्तेमाल LCD मॉनिटर में नहीं किया जा सकता।

2- लाइट पेन में 3D प्रिंटिंग के लिए हाई रिज़ॉल्यूशन नहीं होता।

3- इस पेन का उपयोग करते वक़्त कलाई में खिंचाव आ सकता है।

4- इस पेन का इस्तेमाल सभी प्रकार के मॉनिटर में नहीं किया जा सकता। यह CRT और LED जैसे मॉनिटर में काम करता है।

Features of Light Pen in Hindi – लाइट पेन की विशेषताएं

इसकी निम्नलिखित विशेषताएं होती है जिन्हें नीचे बताया गया है :-

1- Size (आकार)

लाइट पेन का आकार काफी छोटा होता है जिसके वजह से इन्हे कही पर ले जाया जा सकता है।

2- Structure (स्ट्रक्चर)

इसका स्ट्रक्चर बिलकुल लिखने वाले पेन की तरह होता है।

3- Weight (वजन)

क्योकि यह आकार में काफी छोटा होता है जिसकी वजह से इस पेन का वजन काफी हल्का होता है।

4- Pointing device (पॉइंटिंग डिवाइस)

लाइट पेन एक पॉइंटिंग डिवाइस होता है जिसका प्रयोग स्क्रीन पर चीज़ो का चयन करने के लिए किया जाता है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न –

लाइट पेन का प्रयोग क्यों किया जाता है?

लाईट पेन का प्रयोग कम्प्यूटर स्कीन पर कोई चित्र या आकृति का निर्माण करने के लिये किया जाता है। यह भी एक पॉइंटर डिवाइस है। आजकल इसका प्रयोग CAD के कार्यों में अधिक हो रहा है।

लाइट पेन का उपयोग कैसे किया जाता है यह एक इनपुट या आउटपुट डिवाइस है?

लाइट पेन एक इनपुट डिवाइस है जो एक साधारण पेन की तरह ही दिखता है। इस पेन को कंप्‍यूटर की स्‍क्रीन से जोड़ (Connect) दिया जाता है।

Reference:- https://en.wikipedia.org/wiki/Light_pen

निवेदन- अगर आपके लिए What is Light Pen in Hindi का यह आर्टिकल उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment