मैग्नेटिक डिस्क क्या है? – What is Magnetic Disk in Hindi?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में What is Magnetic Disk in Hindi (मैग्नेटिक डिस्क क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Magnetic Disk in Hindi – मैग्नेटिक डिस्क क्या है?

  • मैग्नेटिक डिस्क एक स्टोरेज डिवाइस है जिसका इस्तेमाल बहुत बड़ी मात्रा में डेटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है. इसमें 100 GB से लेकर 1 TB तक डेटा स्टोर किया जा सकता है.
  • दुसरे शब्दों में कहें तो, “मैग्नेटिक डिस्क सेकेंडरी मेमोरी का एक प्रकार है जिस पर डेटा को स्टोर करने के लिए चुम्बकीय पदार्थ को लपेटा जाता है.”
  • मैग्नेटिक डिस्क एक non-volatile मेमोरी है, इसका मतलब यह है कि बिजली के चले जाने पर भी इसमें स्टोर किया हुआ डेटा delete (नष्ट) नहीं होता. यह लम्बे समय तक डेटा को स्टोर करके रखती है.
  • मैग्नेटिक डिस्क RAM की तुलना में सस्ती होती है और यह ज्यादा मात्रा में डेटा को स्टोर कर सकती है.
  • Magnetic Disk में डेटा को अपडेट और डिलीट करना आसान होता है परन्तु इसके डेटा को एक्सेस करने की speed (गति) बहुत कम होती है.
  • Magnetic Disk में हम डेटा को direct (सीधे) एक्सेस कर सकते हैं और इस डिस्क के दोनों तरफ डेटा को स्टोर कर सकते हैं.
  • Magnetic Disk में डेटा को read और write करने के लिए चुंबकीयकरण प्रक्रिया (magnetization process) का इस्तेमाल किया जाता है.
  • इस मेमोरी का उपयोग करके यूजर एक कंप्यूटर से दुसरे कंप्यूटर में डेटा को ट्रांसफर कर सकता है।
  • मैग्नेटिक डिस्क का आविष्कार वर्ष 1950 के दशक में एक IBM की lab में किया गया था।

Types of Magnetic Disk in Hindi – मैग्नेटिक डिस्क के प्रकार

Magnetic disk के तीन प्रकार होते हैं:-

  1. Floppy Disk (फ्लॉपी डिस्क)
  2. Hard Disk (हार्ड डिस्क)
  3. Magnetic Tape (मैग्नेटिक टेप)

1- Floppy Disk (फ्लॉपी डिस्क)

फ्लॉपी डिस्क मैग्नेटिक डिस्क का एक प्रकार है जिसका इस्तेमाल कंप्यूटर में डिजिटल डेटा को store करने के लिए किया जाता है। फ्लॉपी डिस्क का साइज़ बहुत छोटा होता है जिसकी वजह से इसको एक जगह से दूसरी जगह आसानी से लेकर जाया जा सकता है।

Floppy Disk एक पतले प्लास्टिक के टुकड़े से बना होता है जिस पर चुम्बकीय पदार्थ लिपटा होता है. इसका अविष्कार 1967 में आईबीएम (IBM) की एक टीम द्वारा किया गया था। फ्लॉपी डिस्क की लम्बाई 3.5 इंच होती है और यह इसकी स्टोरेज क्षमता 1.44 MB की होती है।

इसे पूरा पढ़ें:- फ्लॉपी डिस्क क्या है और इसके प्रकार

2- Hard Disk (हार्ड डिस्क)

हार्ड डिस्क का प्रयोग डेटा को हमेशा के लिए स्टोर करने किया जाता है यानी कंप्यूटर के बंद होने पर भी इसमें मौजूद डेटा डिलीट नहीं होता है।

हार्ड डिस्क को हार्ड ड्राइव के नाम से भी जाना जाता है जिसका उपयोग सेकंडरी मेमोरी के रूप में किया जाता है।

अन्य मेमोरी की तुलना में यह काफी सस्ती होती है जो बाजार में आसानी से मिल जाती है। हार्ड डिस्क में में यूजर बड़ी मात्रा में डेटा को स्टोर कर सकता है क्योकि इसकी स्टोरेज क्षमता अधिक होती है।

हार्ड डिस्क दो प्रकार की होती है:-

  1. Internal Hard Disk (आंतरिक हार्ड डिस्क) – इस हार्ड डिस्क को कंप्यूटर के अंदर लगाया जाता है इसलिए इसे internal hard disk कहते हैं.
  2. External Hard Disk (बाहरी हार्ड डिस्क) – इस हार्ड डिस्क को कंप्यूटर के बाहर लगाया जाता है इसलिए इसे external hard disk कहते हैं.

इसे पूरा पढ़ें:– हार्ड डिस्क क्या है?

3- Magnetic Tape (मैग्नेटिक टेप)

मैग्नेटिक टेप एक पतले प्लास्टिक के रिबन का बना होता है जिस पर मैटल ऑक्साइड की परत चढ़ाई जाती है।

मैग्नेटिक टेप डेटा को स्टोर करने की सबसे पुरानी तकनीक है जिसकी स्टोरेज क्षमता अधिक होती है। इसकी स्टोरेज छमता 100 MB से लेकर 200 GB तक होती है।

पुराने समय में इसका इस्तेमाल बाइनरी और ऑडियो डेटा को स्टोर करने के लिए किया जाता था। आजकल इस्तेमाल नहीं किया जाता.

यह धीमी गति से डेटा को read और write करता है क्योकि यह डेटा को डायरेक्ट एक्सेस नहीं कर सकती।

इसे पूरा पढ़ें:– मैग्नेटिक टेप क्या है और इसके प्रकार

Features of Magnetic Disk in Hindi – मैग्नेटिक डिस्क की विशेषताएं

इसकी निम्नलिखित विशेषताएं है :-

1- मैग्नेटिक डिस्क डेटा को read और write करने के लिए उपयुक्त है।

2- इस डिस्क के अंदर धुल मिटटी नहीं जा सकती क्योकि इसका बाहरी हिस्सा काफी मजबूत होता है।

3- इसका आकर गोल होता है जो दोनों तरफ से चुम्बकीय पदार्थ से लेपित (coated) होता है।

4- यह डिस्क जानकारी को स्टोर करने के लिए चुम्बकीयकरण प्रक्रिया का प्रयोग करती है।

5- यह एक non volatile मेमोरी है इसलिए इसमें डेटा हमेशा के लिए स्टोर रहता है.

6- यह एक सेकेंडरी मेमोरी है.

Leave a Comment