Coreldraw क्या है और इसके फायदे, नुकसान

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में Coreldraw in Hindi (कोरल ड्रा क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:

Coreldraw in Hindi – कोरल ड्रा क्या है?

  • Coreldraw ग्राफ़िक्स को डिजाईन करने वाला सॉफ्टवेयर है जिसे Corel corporation ने वेक्टर ग्राफ़िक्स को edit करने के लिए विकसित किया है।
  • दूसरे शब्दों में कहें तो, “ Coreldraw एक वेक्टर ग्राफ़िक्स सॉफ्टवेयर है जिसका इस्तेमाल ग्राफ़िक्स को edit करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल ग्राफ़िक्स को डिज़ाइन करने के लिए भी किया जाता है।“
  • कोरलड्रा का निर्माण वर्ष 1989 में Corel Corporation के द्वारा किया गया था। यह सॉफ्टवेयर Windows और macOS को सपोर्ट करता है।
  • कोरलड्रा में बहुत ही अच्छे features होते हैं जिनकी मदद से बहुत ही शानदार और आकर्षक 2D graphics को डिजाईन किया जा सकता है.
  • इस सॉफ्टवेयर में बहुत से टूल्स मौजूद होते है जिनकी मदद से यूजर ग्राफ़िक्स में कई प्रकार के colour और effects को add कर सकता है।
  • इसके अलावा यूजर इन टूल्स की मदद से ग्राफ़िक्स का size और shape दोनों को बदल सकता है। इस सॉफ्टवेयर को ग्राफ़िक्स एडिटिंग सॉफ्टवेयर के नाम से भी जाना जाता है।
  • coreldraw को यूजर की ज़रूरतों के मुताबिक कई बार अपडेट किया जा चूका है जिसकी मदद से यूजर को इसमें नए फीचर्स देखने को मिलते है।
  • कोरलड्रॉ का उपयोग logo और poster बनाने के लिए भी किया जाता है। यह सॉफ्टवेयर इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है जहा पर जाकर कोई भी यूजर इसे आसानी से डाउनलोड कर सकता है।
  • इस सॉफ्टवेयर का ट्रायल वर्शन उपलब्ध है जिसकी मदद से यूजर कुछ समय के लिए कोरलड्रॉ सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल free में कर सकता है। इसके बाद यूजर इस सॉफ्टवेयर का subscription ले सकता है।

इसे पढ़ें:-

  • कंप्यूटर ग्राफ़िक्स क्या है और इसके प्रकार
  • DTP क्या है?

Applications of Coreldraw – कोरल ड्रा के अनुप्रयोग

इसका उपयोग निम्नलिखित जगहों पर किया जाता है:-

1- कोरलड्रा का उपयोग कंपनियों के द्वारा पोस्टर बनाने के लिए किया जाता है।

2- इस सॉफ्टवेयर का उपयोग invitation card (निमंत्रण पत्र) और शादियों के कार्ड को डिज़ाइन करने के लिए किया जाता है।

3- इस सॉफ्टवेयर का उपयोग vector image बनाने के लिए किया जाता है।

4- कोरलड्रा का उपयोग छोटी बड़ी कंपनियों के द्वारा logo डिज़ाइन करने के लिए किया जाता है।

5- इसका उपयोग text के font को बदलने के लिए भी किया जाता है।

6- Bitmap को object में कन्वर्ट करना मुश्किल होता है लेकिन कोरलड्रा इस काम को आसान बना देता है। यह bitmap को आसानी से object में कन्वर्ट कर देता है।

7- यह सॉफ्टवेयर डाक्यूमेंट्स को बनाने में मदद करता है

Advantages of Coreldraw in Hindi – कोरल ड्रा के फायदे

इसके फायदे नीचे दिए गये हैं:-

1- Coreldraw के द्वारा हम object को एक स्थान से दुसरे स्थान में आसानी से move कर सकता है।

2- यह सॉफ्टवेयर सिस्टम के कार्य करने की क्षमता (capacity) को बढ़ा देता है।

3- इस सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल करना काफी आसान होता है।

4- इस सॉफ्टवेयर को सिखना और समझना आसान होता है।

5- यह सॉफ्टवेयर विश्वसनीय (reliable) होता है।

6- यह productivity (उत्पादकता) को बढ़ाने में मदद करता है।

7- यह सॉफ्टवेयर आसानी से फाइलों को export कर देता है।

8- Coreldraw को नियमित रूप से update किया जाता है जिसकी वजह से इसमें नए नए फीचर्स देखने को मिलते है।

9- यह सॉफ्टवेयर बहुत कम मेमोरी का उपयोग करता है जिसकी वजह से कंप्यूटर की स्पीड maintain रहती है।

Disadvantages of Coreldraw – कोरल ड्रा के नुकसान

इसके नुकसान निम्नलिखित हैं:-

1- कोरलड्रा के trial version को free इस्तेमाल किया जा सकता है परन्तु इसके बाद यूजर को subscription लेना पड़ता है।

2- यदि coreldraw में बड़े साइज वाले ग्राफ़िक्स को बनाया जाता है तो इससे कंप्यूटर की स्पीड slow हो जाती है।

3- इस सॉफ्टवेयर में vector image बनाने में ज्यादा समय (time) लगता है।

  • नेटवर्क क्या है और इसके प्रकार
  • नेटवर्क टोपोलॉजी क्या है?

Types of Coreldraw tools in Hindi – कोरल ड्रा के टूल्स

1– Pick Tool – यह coreldraw का मुख्य टूल है जिसका उपयोग object को select करने और उसकी position को change करने के लिए किया जाता है।

2– Free Transform Tool – इस टूल का उपयोग ऑब्जेक्ट को rotate , skew , mirror और scale करने के लिए किया जाता है।

3– Attract Tool – यह टूल ऑब्जेक्ट को reset करने में मदद करता है।

4– Eraser Tool – इस टूल का इस्तेमाल करके यूजर अपनी इच्छा अनुसार object से कुछ भी delete कर सकता है।

5– Crop Tool – इस टूल का इस्तेमाल graphics को crop करने के लिए किया जाता है।

6– Zoom Tool – इस टूल की मदद से यूजर ऑब्जेक्ट के size को बड़ा कर सकता है।

7- Freehand Tool – इस टूल का इस्तेमाल करके हम किसी भी प्रकार के ग्राफ़िक्स को डिजाईन कर सकते हैं.

8- Artistic Media Tool – यह टूल एक ब्रश की तरह होता है जिसका इस्तेमाल करके calligraphic text को बनाया जा सकता है.

9- Rectangle Tool – इसका इस्तेमाल rectangle (आयत) बनाने के लिए किया जाता है.

10- Ellipse Tool- इसका प्रयोग करके हम ellipse (दीर्घवृत्त) बना सकते है.

11- Polygon Tool – इसका प्रयोग polygon (बहुभुज) बनाने के लिए किया जाता है.

12- Text Tool – इसका प्रयोग text लिखने के लिए किया जाता है.

13- Parallel Dimension Tool – इस टूल का प्रयोग सिविल इंजिनियर के द्वारा dimension (आयाम) प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है.

14- Eye Dropper Tool – यह एक color को pick करने वाला टूल है इसका प्रयोग कलर को pick करने के लिए किया जाता है.

Leave a Comment