सी पी यू क्या है? What is CPU in computer?

सी पी यू का पूरा नाम क्या है – Full form of CPU in computer

CPU का पूरा नाम Central processing unit है, CPU को पुरे कंप्यूटर सिस्टम का मस्तिष्क (brain) कहा जाता है।

यह इंसानी मस्तिष्क की तरह निर्णय लेता है, लेकिन इसमें सभी कार्य पहले से प्रोग्राम किये जाते है।

CPU क्या है? – What is CPU in computer?

CPU कंप्यूटर के सभी महत्वपूर्ण कार्य को संभालता है। यह कंप्यूटर में उपयोग किये जाने वाले हार्डवेयर और एक्टिव सॉफ्टवेयर के निर्देशों को प्राप्त करता है और आउटपुट प्रदर्शित करता है।

Central processing unit इनपुट डिवाइस और आउटपुट डिवाइस के बीच संबंध बनाये रखता है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के सभी programs को अपनी मेमोरी में स्टोर करता है।

पहले आपने जाना की Central processing unit (CPU) को microprocessor कहा जाता है। Microprocessor दो इंच का ceramic square होता है जिसमें silicon chip होती है।

यह microprocessor chip या CPU, motherboard के CPU socket में फिट किया जाता है।
CPU socket को heat sink की मदद से कवर किया जाता है,
यह एक ऐसी वास्तु है जो CPU से गर्मी सोकती है।

आज कल के modern devices, laptops, mobile और tablet CPU की जगह System on chip (SoC) का उपयोग करते है। यह एक चिप है जिसमें CPU के साथ अन्य कम्पोनेंट्स होते है।

सी पी यू का इतिहास – History of CPU

पहला माइक्रोप्रोसेसर, Intel ने ted hoff की मदद से 15 नवंबर, 1971 में पेश किया। जिसका नाम Intel 4004 रखा गया।
Intel 4004 में 2,300 ट्रांजिस्टर, 60,000 OPS (operations per second), 640 बाइट्स मेमोरी, और लागत $ 200.00 थी।

सी पी यू का कार्य क्या है? – What does CPU do?

वास्तव में CPU, इनपुट डिवाइस (कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर आदि ) या कंप्यूटर प्रोग्राम से इनपुट लेता है, और जो निर्देश प्राप्त उसे व्याख्या (decode) करता है। फिर CPU मॉनिटर को सुचना आउटपुट करता है।

Components of CPU

सी पी यू के घटक – Components of CPU

Full form of CPU parts

  • CU (Control unit)
  • ALU (Arithmetic logical unit)
  • Memory or Storage unit

प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड क्या है? – What is clock speed of processor?

CPU clock speed को processor speed या clock rate भी कहा जाता है। Clock speed दर्शाता है कि माइक्रोप्रोसेसर प्रति सेकंड कितने निर्देशों को निष्पादित (execute) करता है।

इसमें clock speed को MHz या GHz में मापा जाता है। 1 मेगाहर्ट्ज (MHz) प्रति सेकंड 1 मिलियन चक्रों (1 million cycles per second) को दर्शाता है और 1 गीगाहर्ट्ज (GHz) प्रति सेकंड 1 हजार मिलियन चक्रों (1 thousand million cycles per second) को दर्शाता है।

CPU की गति जितनी अधिक होगी कंप्यूटर उतना बेहतर कार्य करता है। कंप्यूटर की गति ओर बेहतर बनाने के लिए अन्य घटक जैसे RAM, हार्ड ड्राइव, मदरबोर्ड और प्रोसेसर कोर की संख्या (जैसे, dual-core or quad-core) की आवश्यकता होती है।

सी पी यू के प्रकार – Types of CPU

आज के समय में, बाजार में कई प्रकार के CPU मौजूद है। CPU जितना शक्तिशाली होगा उतनी तेज गति से कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर प्रोग्राम कार्य करते है। ज्यादातर Intel और AMD द्वारा सी पी यू का निर्माण किया जाता है। सीपीयू के कुछ मूल प्रकार नीचे दिए गए हैं।

Single core CPU

पुराने समय में single core CPU का प्रयोग किया जाता था। यह केवल कंप्यूटर में उपयोग किया जाना वाला एकमात्र सी पी यू था। यह CPU एक समय में एक ही operation perform करता है।

जब एक से अधिक प्रोग्राम चलाय जाते थे, तो इनका प्रदर्शन कम हो जाता था। इस कारण पहले समय के कंप्यूटर बहुत धीमी गति से कार्य करते थे, और यह CPU मल्टीटास्किंग के लिए सही नहीं थे।

Dual Core

Dual Core CPU में दो core होते है। इसमें एक CPU दो CPU की तरह कार्य करते है। यह single core CPU से तेज होते है।
यदि एक से अधिक ऑपरेशन चल रहे, तो dual core CPU अच्छी तरह से सँभालते है। यह मल्टीटास्किंग CPU होते है।
Dual core का उपयोग करने लिए ऑपरेटिंग सिस्टम और उस पर चलने वाले प्रोग्राम में एक विशेष कोड होता है जिसे SMT (simultaneous multi-threading technology) कहा जाता है।

Quad Core

जिस प्रकार dual core CPU के एक चिप या IC (integrated circuit) में दो processor आते है। उसी प्रकार quad core processor एक चिप है। जिसमें चार cores होते है। यह core निर्देशों को प्राप्त करता है और उन निर्देशों को पूरा करने के लिए गणना करता है।
Quad Core CPU, dual core CPU की तुलना में अधिक मल्टीटास्किंग होते है।

Hexa Core processors

जिस प्रकार Dual Core CPU में दो core होते हैं उसी प्रकार इसमें 6 core होती हैं जिसके कारण यह और भी तेजी से कार्य कर सकता है ज्यादा तेज कैलकुलेशन होने से बेहरर परिणाम मिलते हैं मतलब की हमारे कंप्यूटर की performence शानदार रहती है।

Octa-core processors

Dual Core CPU processor 2 cores से बना होता है Hexa Core 6 Core से बना होता है इसी प्रकार octa processors 8 कोर से बना होता है जो की तेजी से commands को प्रोसेस कर सकता है। इस प्रकार के processor gaming computer के बहुत अच्छे होते हैं।

Deca-core processor

Deca core processor में 10 independent core होती हैं यह 10th generation के कंप्यूटर में उपयोग किया जा रहा है। ज्यादातर मोबाइल फ़ोन में भी इस proccess का उपयोग किया जा रहा है। लगातार जनरेशन के बढ़ते क्रम में टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से immproove होती जा रही है जो हमारे computers को fast & relible बनाती जा रही है।

What is processor?

आपने जाना –
में अपने सीखा की CPU क्या है?
सी पी यू के प्रकार सी पी यू का कार्य क्या है?
सी पी यू का इतिहास।
सी पी यू कंप्यूटर की जान है या फिर ऐसा कहें की यह कंप्यूटर का दिमाग है।

Leave a Comment