फ़्लोचार्ट क्या है? – What is Flowchart in Hindi

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में Flowchart in Hindi (फ्लोचार्ट क्या है और इसके symbols) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Flowchart in Hindi – फ़्लोचार्ट क्या है?

  • किसी एल्गोरिथम या प्रोग्राम को चित्रों के रूप में प्रदर्शित करना Flowchart कहलाता है। अर्थात् फ़्लोचार्ट में एल्गोरिथम या प्रोग्राम को चित्रों की सहायता से प्रदर्शित किया जाता है.
  • Flowchart प्रोग्राम लिखने में बहुत ही उपयोगी साबित होते हैं, इसके द्वारा हम मुश्किल programs को आसानी से समझ सकते हैं.
  • फ़्लोचार्ट में बहुत सारें symbols का इस्तेमाल किया जाता है जो कि program के flow को दर्शाते हैं.
  • यह जटील (complex) प्रक्रियाओं को समझने में यूजर की मदद करता है। यह step by step किसी समस्या को समझने और उसको सुलझाने में मदद करता है।
  • फ़्लोचार्ट का इस्तेमाल programming में बहुत सारें कार्यों को करने के लिए किया जाता है जैसे कि – प्रोग्राम बनाने में, प्रोग्राम की debugging करने में, और कठिन programs को solve करने में.

इसे पढ़ें:-

  • Debugging क्या है?
  • प्रोग्राम को develop करने के steps

Flowchart Symbols in Hindi – फ़्लोचार्ट के सिंबल

इसके बहुत सारें symbols होते हैं जो कि नीचे दिए गये हैं:-

Start/Stop Symbol – इस symbol का इस्तेमाल प्रत्येक algorithm के शुरुआत और अंत में किया जाता है. यह प्रत्येक फ़्लोचार्ट का पहला और अंतिम सिंबल है. इसका चित्र oval (अंडाकार) होता है. इसे terminal symbol के नाम से भी जाना जाता है.

Input/Output Symbol – इसमें input symbol का इस्तेमाल इनपुट को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है और output symbol का इस्तेमाल आउटपुट को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है. इसका चित्र parallelogram (समानांतर चतुर्भुज) होता है

Processing Symbol – इसका इस्तेमाल गणितीय कार्य जैसे कि – गुणा करना, भाग करना, जोड़ना, घटाना आदि को दर्शाने के लिए किया जाता है. इसका चित्र rectangle (आयत) होता है.

Decision Symbol– इसका इस्तेमाल decision (निर्णय) लेने के लिए किया जाता है. इसमें true/false या yes/no जैसे decision होते है. इसका चित्र diamond (विषमकोण) होता है.

Connector Symbol – इस सिंबल का इस्तेमाल फ्लोचार्ट के दो या दो से अधिक भागों को जोड़ने के लिए किया जाता है. इसका चित्र circle (गोला) होता है.

Flow Line Symbol – इसका प्रयोग फ्लोचार्ट के sequence (क्रम) को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है. इसका चित्र arrow (तीर) होता है और इस arrow की दिशा ऊपर, नीचे, दायें, बाएं कुछ भी हो सकती है.

Hexagon Symbol – इस सिंबल को preparation symbol भी कहा जाता है. इसका इस्तेमाल for loop, while loop,या दूसरे loops को प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है. इसका चित्र hexagon (षट्भुज) होता है.

Document Symbol– इसका इस्तेमाल डॉक्यूमेंट को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है. इसका चित्र नीचे दिया गया है.

Advantages of Flowchart in Hindi – फ्लोचार्ट के फायदे

1- यह किसी प्रोग्राम के तर्क (logic) को समझने में मदद करता है।

2- इसके द्वारा हम किसी प्रोग्राम और सॉफ्टवेयर को आसानी से डिज़ाइन कर सकते है।

3- फ्लोचार्ट debugging करने में मदद करता है।

4- इसका उपयोग करके प्रोग्राम को आसानी से analyze किया जा सकता है।

5- यह high-level language जैसे कि- Java, C, C++ आदि के कोड को लिखने में प्रोग्रामर की मदद करता है।

6- यह documents को मेन्टेन करने में मदद करता है।

7- फ्लोचार्ट का उपयोग करके documents को कलेक्ट और स्टोर किया जा सकता है।

8- यह सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग में मदद करता है।

9- फ्लोचार्ट की मदद से प्रोग्राम को मेन्टेन करना आसान होता है।

इसे पढ़ें:-

  • ऑपरेटर क्या है और इसके प्रकार
  • Variable क्या है

Disadvantages of Flowchart in Hindi – फ्लोचार्ट के नुकसान

1- बड़े प्रोग्राम का flowchart बनाना बहुत मुश्किल होता है।

2- फ्लोचार्ट को बनाने में बहुत समय लगता है.

3.फ्लोचार्ट को reproduce करना मुश्किल है।

4- फ्लोचार्ट में बदलाव करना मुश्किल होता है।

5- इसका कोई स्टैण्डर्ड नहीं होता है.

Flowchart बनाने के नियम

फ्लोचार्ट बनाने के कुछ नियम होते हैं जिन्हें हमें follow करना चाहिए.

  • फ्लोचार्ट में केवल एक start और stop symbol हो सकता है.
  • इसमें केवल पारंपरिक (conventional) symbol का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • फ्लोचार्ट में name और variable का प्रयोग करना चाहिए।
  • यदि फ्लोचार्ट बड़ा और कठिन है तो इसमें connector symbols का उपयोग करना चाहिए।

Flowchart का उदाहरण –

तीन संख्याओं के sum (योग) और average (औसत) का फ्लोचार्ट नीचे दिया है:-

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

फ्लोचार्ट क्या है?

यह प्रोग्राम का graphical representation है. इसका इस्तेमाल डायग्राम के द्वारा program को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है.

flowchart में कितने symbols होते हैं?

इसके बहुत सारें सिंबल होते हैं जैसे कि- start/ stop, rectangle आदि.

Reference:- https://www.tutorialspoint.com/programming_methodologies/programming_methodologies_flowchart_elements.htm

निवेदन:- अगर आपके लिए Flowchart in Hindi (फ्लोचार्ट क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment