जावास्क्रिप्ट क्या है और इसके फायदे – JavaScript in Hindi

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में (What is JavaScript in Hindi जावास्क्रिप्ट क्या है?) के बारें में पढेंगे और इसके advantages को भी देखेंगे. इसे आप पूरा पढ़िए, आपको यह आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

JavaScript in Hindi – जावास्क्रिप्ट क्या है?

  • JavaScript एक प्रोग्रामिंग भाषा है जिसका उपयोग वेब एप्लीकेशन और वेबसाइट को develop (विकसित) करने के लिए किया जाता है।
  • जावास्क्रिप्ट एक Lightweight, और Cross-platform स्क्रिप्टिंग लैंग्वेज है। यहां lightweight का मतलब है “इसमें प्रोग्राम लिखने के लिए कम code की जरूरत होती है” और cross-platform का मतलब है कि “यह किसी भी डिवाइस में run हो जाती है।”
  • JavaScript के द्वारा यूज़र वेब पेज या वेबसाइट के साथ interact कर सकता है।
  • जावास्क्रिप्ट के द्वारा हम एक web page में dynamic features को डाल सकते हैं।
  • इसका प्रयोग HTML और CSS के साथ किया जाता है।
  • इसका इस्तेमाल client side और server side दोनों के development के लिए किया जाता है।
  • जावास्क्रिप्ट data को calculate, manipulate और validate करता है।
  • जावास्क्रिप्ट को 1995 में Brendan Eich ने विकसित किया था।
  • JavaScript ओपन-सोर्स लैंग्वेज है इसलिए इसका इस्तेमाल हम free में कर सकते हैं।
  • इसका उपयोग गेम और सॉफ्टवेयर को design करने के लिए भी किया जाता है।
  • JavaScript का सबसे पहला नाम LiveScript था। बाद में इसका नाम को बदल दिया गया।
  • वर्तमान समय में 97 प्रतिशत से भी ज्यादा वेबसाइट जावास्क्रिप्ट का इस्तेमाल करती है। जावास्क्रिप्ट को scripting भाषा भी कहा जाता है।
  • जावास्क्रिप्ट का प्रयोग यूज़र की सूचना जैसे:-  IP address, browser की details आदि को एकत्रित करने के लिए भी किया जाता है।

इसे भी पढ़े –

  • HTML क्या है?
  • CSS क्या है?

Advantages of JavaScript in Hindi – जावास्क्रिप्ट के फायदे

इसके फायदे निम्नलिखित हैं-

1- JavaScript प्रोग्रामिंग भाषा के काम करने की speed (गति) काफी तेज होती है। क्योंकि यह प्रोसेसिंग में काफी कम वक्त लेता है।

2- जावास्क्रिप्ट को कोई भी व्यक्ति आसानी से सीख सकता है।

3- ज्यादातर सभी वेबसाइट में जावास्क्रिप्ट का उपयोग किया जाता है।

4- इसके द्वारा हम आकर्षक web page बना सकते है।

5- इसके द्वारा हम graphics को भी आसानी से बना सकते हैं।

6- इसके द्वारा हम presentation भी तैयार कर सकते है।

7- यह आजकल के सभी तरह के browser को सपोर्ट करता है।

8- जावास्क्रिप्ट को दूसरे लैंग्वेज जैसे कि – java, Python और C++ आदि के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

9- इसके द्वारा हम user-friendly इंटरफ़ेस बना सकते हैं।

10- इसके द्वारा front-end के साथ-साथ back end में भी काम कर सकते हैं। Front end के लिए react. js, angular.js का प्रयोग किया जाता है और back end के लिए node. js का प्रयोग किया जाता है।

11- जावास्क्रिप्ट के द्वारा वेबसाइट की performance बेहतर होती है क्योंकि इसमें बहुत कम code लिखना पड़ता है।

Disadvantages of JavaScript in Hindi – जावास्क्रिप्ट के नुकसान

इसके नुकसान नीचे दिए गए हैं-

1- जावास्क्रिप्ट के द्वारा बड़े application को develop करना मुश्किल होता है।

2- इसमें  debugging करना थोड़ा मुश्किल होता है। अर्थात इसमें किसी भी error (गलती) को ढूंढने में काफी समय लगता है।

3- यह number को integer में बदलने के लिए काफी समय लगाता है।

4- इसमें DOM (Document Object Model) काफी धीमा काम करता है।

5- JavaScript के code को कोई भी जानकार hacker आसानी से hack कर सकता है। जिसके कारण इसमें security (सुरक्षा) की कमी होती है।

6- आजकल के ब्राउज़र तो इसे सपोर्ट करते हैं परंतु पुराने browsers इसे सपोर्ट नहीं करते।

7- यह केवल single  inheritance को ही सपोर्ट करता है। यह multiple inheritance को सपोर्ट नही करता।

8- अगर जावास्क्रिप्ट कोड में कोई एक error आ जाये तो इससे पूरी वेबसाइट काम करना बंद कर सकती है।

Leave a Comment