Wireless Mouse in Hindi – वायरलेस माउस क्या है और इसके प्रकार

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Wireless Mouse in Hindi – वायरलेस माउस क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Wireless Mouse in Hindi – वायरलेस माउस क्या है

Wireless Mouse एक विशेष प्रकार का माउस होता है जिसमें किसी भी प्रकार के wire (तार) का इस्तेमाल नहीं किया जाता। यह माउस वायरलेस टेक्नोलॉजी का उपयोग कंप्यूटर से connect होने के लिए करता है।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “वायरलेस माउस एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है जो बिना किसी केबल या तार का इस्तेमाल किये बिना कंप्यूटर के साथ जुड़ता (connect) है।”

वायरलेस माउस कंप्यूटर हार्डवेयर का एक हिस्सा है जो कंप्यूटर के साथ जुड़ने (connect) के लिए वायरलेस तकनीक का उपयोग करता है जैसे :- ब्लूटूथ , Wi – Fi , रेडियो तरंगे (signal) और RF (रेडियो फ्रीक्वेंसी) .

वायरलेस माउस का उपयोग यूजर के द्वारा कंप्यूटर को कमांड या इनपुट देने के लिए किया जाता है।

यह माउस कंप्यूटर के साथ जुड़ने के लिए रिसीवर को signal भेजता है इसके बाद रिसीवर उस signal को प्राप्त करता है और यह कनेक्ट हो जाता है। इसके बाद यूजर अपनी इच्छा अनुसार माउस के कर्सर को किसी भी डायरेक्शन में घुमा सकता है।

वायरलेस माउस को cordless mouse के नाम से भी जाना जाता है जो यूजर को कंप्यूटर के साथ interact करने में मदद करता है।

सबसे पहले वायरलेस माउस का आविष्कार 1984 में हुआ था जिसका नाम Logitech Metaphor रखा गया था। यह माउस 2000 के दशक में काफी लोकप्रिय हुए थे और दिन प्रति दिन इनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई।

वर्तमान समय में इन माउस का उपयोग ज्यादातर gamers और ग्राफिक डिजाइनर के द्वारा किया जाता है।

इस माउस में किसी प्रकार की केबल वायर का उपयोग नहीं किया जाता जिसके कारण यूजर किसी भी डायरेक्शन में इसे घुमा (move) सकता है।

यह माउस काफी ज्यादा विश्वशनीय (reliable) होते है जिनकी range काफी अच्छी होती है। यूजर इस माउस का उपयोग कमरे के किसी भी कोने से कर सकता है।

इस माउस को ऑपरेट करने के लिए एक ट्रांसमीटर और रिसीवर की आवश्यकता होती है जो इन्हे सिग्नल को भेजने और प्राप्त करने मदद करते है।

इस माउस में एक प्रकार की बैटरी का उपयोग किया जाता है जो इसे चलने में मदद करती है। इसमें कई प्रकार की बैटरी शामिल हो सकती है जैसे :- AAA बैटरी, AA बैटरी, Li-ion और रिचार्जेबल NiMH बैटरी आदि।

वायरलेस माउस में बैटरी का उपयोग किया जाता है जिसके कारण यूजर को इसे नियमित रूप से चार्ज करना पड़ता है।

वायरलेस माउस के कुछ लोकप्रिय उदहारण :- ऑप्टिकल माउस , रेडियो फ्रीक्वेंसी माउस , ब्लूटूथ माउस आदि।

इसे भी पढ़े –

  • वायर्ड माउस क्या है?
  • ऑप्टिकल माउस क्या है?

Types of Wireless Mouse in Hindi – वायरलेस माउस के प्रकार

इसके तीन प्रकार होते हैं जिन्हें नीचे दिया गया है –

1- Optical Mouse (ऑप्टिकल माउस)

ऑप्टिकल माउस एक प्रकार का वायरलेस माउस है जो इन्फ्रारेड (infrared) तकनीक का उपयोग करके कंप्यूटर के साथ कनेक्ट होता है। इस माउस को सबसे पुराना वायरलेस माउस माना जाता है।

इस माउस की निचली सतह (bottom surface) पर लाल रंग की रौशनी होती है जिसे हम sensor भी कहते है। इस सेंसर के माध्यम से यूजर माउस के कर्सर को किसी भी direction (दिशा) में घुमा सकता है।

2- RF Mouse (आरएफ माउस)

इसका पूरा नाम रेडियो फ्रीक्वेंसी माउस है। यह एक प्रकार का वायरलेस माउस है जो कंप्यूटर के साथ कनेक्ट होने के लिए रेडियो तरंगो (radio signal) का उपयोग करता है।

इस माउस के अंदर एक प्रकार का ट्रांसमिटर होता है जो सिग्नल को ट्रांसफर करता है और उन सिग्नल को रिसीवर के द्वारा प्राप्त किया जाता है।

इसके बाद यह माउस कंप्यूटर के साथ कनेक्ट होता है और संचार (communication) करता है।

3- Bluetooth Mouse (ब्लूटूथ माउस)

ब्लूटूथ माउस रेडियो फ्रक्वेंसी माउस के समान होते है जो कंप्यूटर के साथ जुड़ने के लिए वायरलेस तकनीक का उपयोग करते है।

इस माउस में एक ट्रांसमिटर शामिल होता है जो ब्लूटूथ तकनीक का उपयोग करके कंप्यूटर के साथ कनेक्ट होता है।

इस माउस के सीमा (range) लगभग 33 फीट होती है। ब्लूटूथ तकनीक माउस को कंप्यूटर के साथ जोड़ने के साथ साथ कई अन्य devices को जोड़ने में सक्षम होती है। जैसे :- कीबोर्ड, प्रिंटर और PDA आदि।

Leave a Comment