OLTP & OLAP IN HINDI

OLTP in hindi:-

OLTP का पूरा नाम on-line transaction processing है। यह original अर्थात operational डेटा के साथ work करता है और OLTP प्रत्येक दिन के transaction को process करता है।

उदाहरण के लिए:-बैंक से पैसे निकालने में जो भी प्रोसेस होती है जैसे:- atm card insert करना, पिन कोड डालना इत्यादि आदि OLTP के अंदर आता है।

इसका प्रयोग तेज गति से डेटा को store करने के लिए किया जाता है। इसमें volatile डेटा तथा वर्तमान डेटा को execute किया जाता है तथा इसमें historical डेटा नही होता है तथा OLTP में detailed डेटा स्टोर होता है।

OLTP डेटाबेस में डेटा normalized होता है और इसका मतलब यह है कि इसमें डेटा redundant(फ़ालतू) नही होता है।

Fig:-OLAP vs OLTP

OLAP in hindi:-

OLAP का पूरा नाम Online analytical processing है। OLAP जो है वह historical डेटा के साथ work करता है। OLTP में डेटा normalized नही होता है अर्थात डेटा redundant होता है।

OLAP का प्रयोग डेटा को analysis करने के लिए किया जाता है तथा डेटा multi dimensional स्कीमा में स्टोर रहता है। इसमें डेटा non-volatile होता है।

उदाहरण के लिए:- रेलवे रिजर्वेशन के पिछले 5 सालों के रिकॉर्ड को analyze करें तो हमें पता चलेगा कि रेल का time क्या था तथा किस प्रकार के लोगों ने travel किया था आदि।

Leave a Comment