Types of Processor in Hindi – प्रोसेसर के प्रकार

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Types of Processor in Hindi – प्रोसेसर के प्रकार) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:

Table of Contents

Types of Processor in Hindi – प्रोसेसर के प्रकार

प्रोसेसर के बहुत सारें प्रकार होते हैं जिनके बारें में नीचे दिया गया है-

  1. Single Core Processor (सिंगल कोर प्रोसेसर)
  2. Dual Core Processor (ड्यूल कोर प्रोसेसर)
  3. Quad Core Processor (क्वॉड कोर प्रोसेसर)
  4. Hexa Core Processor (हेक्सा कोर प्रोसेसर
  5. Octa Core Processor (ऑक्टा कोर प्रोसेसर)
  6. Deca Core Processor (डेका कोर प्रोसेसर)

1- Single Core Processor (सिंगल कोर प्रोसेसर)

  • सिंगल कोर प्रोसेसर वह प्रोसेसर होता है जिसमें केवल एक core होता है।
  • यह एक ऐसा प्रोसेसर है जिसमें एक समय में केवल एक ही कमांड को execute किया जाता है।
  • आसान शब्दो में कहे तो “सिंगल कोर प्रोसेसर एक ऐसा प्रोसेसर होता है जिसमें कंप्यूटर एक समय में केवल एक ही काम को execute या पूरा कर सकता है।”
  • सिंगल कोर प्रोसेसर में जबतक एक काम पूरा पूरा नहीं होता तब तक दूसरे काम को execute होने के लिए इंतजार करना होगा।
  • यदि इस प्रोसेसर में एक साथ कई कार्यो को execute किया जायेगा तो कंप्यूटर की परफॉरमेंस बहुत ज्यादा खराब हो जाती है।
  • सिंगल कोर प्रोसेसर सबसे पुराना प्रोसेसर है जिसका इस्तेमाल ज्यादातर personal (व्यक्तिगत) और official (आधिकारिक) कंप्यूटर में किया जाता है।

Advantages of Single Core Processor in Hindi – सिंगल कोर प्रोसेसर के फायदे

1- यह प्रोसेसर मल्टी-कोर प्रोसेसर की तुलना में कम बिजली का इस्तेमाल करता है।

2- इन प्रोसेसर को बनाने में कम खर्चा आता है।

3- इन प्रोसेसर का उपयोग एम्बेडेड सिस्टम (Embedded systems) में किया जा सकता है।

Disadvantages of Single Core Processor in Hindi – सिंगल कोर के नुकसान

1- इस प्रोसेसर में एक समय में केवल एक ही प्रक्रिया को execute किया जा सकता है।

2- इसमें दूसरी प्रक्रिया को execute करने के इंतजार करना पड़ता है।

3- मल्टी कोर प्रोसेसर की तुलना में इसकी performance अच्छी नही होती है

4- सिंगल कोर प्रोसेसर में कार्यो को execute करने में ज्यादा समय का लगता है।

इसे भी पढ़े –

  • I/O प्रोसेसर क्या है?
  • CPU के घटक

2- Dual core Processor (ड्यूल कोर प्रोसेसर)

Dual Core Processor वह प्रोसेसर होता है जिसमें दो core होते हैं।

ड्यूल कोर प्रोसेसर एक ऐसा प्रोसेसर होता है जिसमें कंप्यूटर एक समय में बहुत सारें कामों को execute या पूरा कर सकता है। उदाहरण के लिए – इसमें यूजर एक समय में गाने भी सुन सकता है और game भी खेल सकता है।

इसमें एक core गानों को हैंडल करता है और दूसरा कोर game को हैंडल करता है।

सिंगल कोर प्रोसेसर की तुलना में ड्यूल कोर प्रोसेसर कंप्यूटर में तेज गति से कार्यो को पूरा करते है।

इसके कुछ लोकप्रिय उदहारण है :- Intel Core Duo, और AMD X2 आदि।

Advantages of Dual Core Processor in Hindi – ड्यूल कोर प्रोसेसर के फायदे

1- ये सिंगल प्रोसेसर कोर की तुलना में तेज होते है।

2- इसमें कार्यो को पूरा करने के लिए कम समय लगता है।

3- यह अधिक कुशल (efficient) होते है।

4- इसका डिज़ाइन काफी अच्छा होता है।

5- इस प्रोसेसर की clock speed अच्छी होती है।

Disadvantages of Dual Core Processor in Hindi – ड्यूल कोर प्रोसेसर के नुकसान

1- यह प्रोसेसर अधिक मात्रा में बिजली का उपयोग करते है।

2- इन प्रोसेसर को बनाने में ज्यादा खर्चा आता है।

3- यह काफी महंगे होते है।

3- Quad core Processor (क्वॉड कोर प्रोसेसर)

  • Quad Core Processor एक प्रकार का प्रोसेसर है जिसमे चार core होते हैं।
  • यह प्रोसेसर multitasking की सुविधा प्रदान करता है अर्थात् यह एक समय में एक से अधिक कार्यो को करने में सक्षम होता है।
  • यह अन्य प्रोसेसर की तुलना में चार गुना तेज होते है। इन प्रोसेसर का उपयोग उन लोगो के द्वारा किया जाता है जिन्हे एक समय में कई कार्यो को पूरा करना होता है।
  • इसमें प्रत्येक core अपने कार्यो को कुशलतापूर्वक (efficiently) करता है। यह प्रोसेसर कंप्यूटर की processing power बढ़ाने में मदद करते है।

Advantages of Quad Core Processor in Hindi – क्वॉड कोर प्रोसेसर के फायदे

1- यह काफी तेज गति से कार्यो को पूरा करते है।

2- दुसरे प्रोसेसर की तुलना में चार गुना तेज होते है।

3- यह प्रोसेसर अधिक शक्तिशाली होते है।

4- यह एक समय में कई कार्यो को करने में सक्ष्म होते है।

5- इनकी performance काफी अच्छी होती है।

Disadvantages of Quad Core in Hindi – क्वॉड कोर के नुकसान

1- यह प्रोसेसर अधिक मात्रा में बिजली का उपयोग करते है।

2- यह ज्यादा मात्रा में गर्मी पैदा (produce) करते है।

3- यह काफी महंगे होते है।

4– Hexa Core Processor (हेक्सा कोर प्रोसेसर)

हेक्सा कोर प्रोसेसर एक ऐसा प्रोसेसर है जिसमें 6 core का इस्तेमाल किया जाता हैं.

यह एक लोकप्रिय प्रोसेसर है जिसमे छः (six) प्रकार के कोर का उपयोग किया जाता है।

यह प्रोसेसर quad-core और dual-core processors की तुलना में तेज गति से काम करता है। यह एक सरल प्रोसेसर है जिसका उपयोग स्मार्ट फ़ोन में किया जा सकता है।

आज के समय में कई ऐसे स्मार्ट फ़ोन है जिनमे हेक्सा कोर प्रोसेसर का उपयोग किया जाता है।

Advantages of Hexa Core Processor in Hindi – हेक्सा कोर के फायदे

1- यह दुसरे प्रोसेसर की तुलना में तेज होते है।

2- यह एक समय में एक से अधिक कार्यो को कर सकता है।

3- इसमें कार्यो को पूरा होने में ज्यादा समय नहीं लगता।

Disadvantages of Hexa Core Processor in Hindi – हेक्सा कोर प्रोसेसर के नुकसान

1- यह एक महंगा प्रोसेसर है।

2- यह कार्यो को करने के लिए अधिक मात्रा में बिजली का उपयोग करता है।

5- Octa Core Processor (ऑक्टा कोर प्रोसेसर)

  • ओक्टा कोर प्रोसेसर एक ऐसा प्रोसेसर है जिसमें आठ कोर होते हैं।
  • यह एक तेज प्रोसेसर है जिसमे आठ प्रकार के core का उपयोग किया जाता है।
  • इस प्रोसेसर का उपयोग ज्यादातर स्मार्ट फोन में किया जाता है। यह प्रोसेसर CPU की क्षमता (efficiency) को बढ़ाने में मदद करता है।
  • यह प्रोसेसर quad-core प्रोसेसर की तुलना में तेज गति से अपने कार्यो को पूरा करता है।

Advantages of Octa Core Processor in Hindi – ऑक्टा कोर प्रोसेसर के फायदे

1- यह प्रोसेसर काफी तेज होते है जिसके कारण यह बहुत कम समय में कार्यो को पूरा कर देते है।

2- इन प्रोसेसर की performance काफी अच्छी होती है।

3- यह अधिक कुशल (efficient) तरीके से कार्यो को करते है।

4- यह प्रोसेसर devices के कार्य करने की छमता को बढ़ाने में मदद करता है।

5- यह एक समय में कई कार्यो को handle कर सकता है।

Disadvantages of Octa Core Processor – ऑक्टा कोर प्रोसेसर के नुकसान

1- यह प्रोसेसर महंगे होते है।

2- यह अधिक मात्रा में बिजली की खपत करता है।

3- यह ज्यादा मात्रा में गर्मी उतपन्न (produce) करता है।

4- इन प्रोसेसर को ठंडा रखने के लिए अच्छी कूलिंग की आवश्यकता पड़ती है।

6- Deca Core Processor (डेका कोर प्रोसेसर)

  • Deca core processor एक ऐसा प्रोसेसर है जिसमें 10 cores होते हैं।
  • यह दूसरे सभी प्रोसेसर की तुलना में बहुत ही तेज है।
  • यह multitasking की सुविधा प्रदान करता है।
  • आजकल नए फोन में इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाता है।
  • वर्तमान समय में मार्केट में Intel और AMD प्रोसेसर ज्यादा प्रचलित है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रोसेसर के कितने प्रकार होते है?

इसके छ प्रकार होते है।

ड्यूल कोर प्रोसेसर का क्या फायदा है?

ये सिंगल प्रोसेसर कोर की तुलना में तेज होते है।

Reference:– https://www.educba.com/types-of-cpu/

निवेदन:- अगर आपके लिए (Types of Processor in Hindi – प्रोसेसर के प्रकार) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment